
बीकानेर, 9 जुलाई। (MNS)जिला क्रिकेट संघ बीकानेर के तत्वावधान में धरणीधर खेल मैदान में चल रही अंडर-19 चैलेंजर ट्रॉफी में मंगलवार को खेले गए मैच में अमन व्यास की 91 रन की पारी की बदौलत डीडीसीसी ने एजी खान क्लब को 168 रन से हरा दिया।
जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष अफरोज खान ने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए डीडीसीएस क्लब ने निर्धारित 50 ओवर में अमन व्यास के शानदार 91 रन की बदौलत 273 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके अलावा डीडीसीसी की ओर से सचिन बिश्नोई ने 51 और विनीत व्यास ने 31 रन का योगदान दिया।
ए जी खान क्रिकेट क्लब की ओर से मोहम्मद रेहान ने तीन और लक्ष्य ने दो विकेट लिए। एजी खान क्रिकेट क्लब 273 रन का पीछा करते हुए पवन व्यास और राजेश उपाध्याय की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी टीम 105 रन पर ऑल आउट हो गई। डीडीसीसी के पवन व्यास ने 5 और राजेश उपाध्याय ने 4 विकेट लिए। एजी खान क्रिकेट क्लब की ओर से केवल यश पारीक ने 21 रन का योगदान दिया। अंपायर की भूमिका प्रकाश चूरा और महेन्द्र पुरोहित ने निभाई।














