
राजस्थान की भजनलाल सरकार बुधवार 10 जुलाई वित्तिय वर्ष 2024-25 का पूर्ण बजट पेश करेगी. सरकार की ओर से वित्त मंत्री सह डिप्टी सीएम दीया कुमारी बजट पेश करेंगी. इस बजट से पहले मंगलवार को सरकार की प्री-बजट मीटिंग हुई.राजस्थान में 10 जुलाई को बजट पेश किया जाना है. बजट को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्रदेश के बजट से बेरोजगार युवा, महिला, किसान, कारोबार जगत सहित सबकी उम्मीदें टिकी है. इस बीच मंगलवार को जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास में राजस्थान सरकार की प्री-बजट मीटिंग हुई. जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री दीया कुमारी के साथ-साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव अखिल अरोरा सहित अन्य अधिकारी शामिल थे. इस बैठक में बजट को लेकर चर्चा हुई. बजट के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जिस तरह से एक महीने सभी वर्गों के साथ मंथन किया है उसकी छाप बजट में नज़र आएगी.10 जुलाई को पेश होने वाले राजस्थान सरकार के बजट को लेकर मंत्री ज़ोराराम कुमावत ने कहा है कि बजट सभी वर्गों के लिए सौग़ात लेकर आएगा. वित मंत्री के पिटारे से बहुत कुछ निकलने वाला है. पिछली गहलोत सरकार की तरह इस बार बजट में केवल काग़ज़ी घोषणाएँ नहीं बल्कि वही घोषणाएँ होंगी जिन्हें धरातल पर उतारा जा सके.राजस्थान सरकार प्रदेश में आने वाले दिनों का प्रगति का रोडमैप जनता के समक्ष रखेगी. बताया गया कि राजस्थान के बजट में युवा रोजगार और महिला सशक्तिकरण पर विशेष फोकस रहेगा. इंडस्ट्रीज और हेल्थ सेक्टर के लिए भी बजट में बहुत कुछ खास होने वाला है.














