बीकानेर, 9 जुलाई। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सान्निध्य में मंगलवार को रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में प्रवर्तिनी साध्वीश्री शशि प्रभा की स्मृति में गुणनुवाद सभा व अंतरायकर्म पूजा की गई। साध्वीश्री कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में अरिहंत शरण हो गई थी।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा ने बताया कि आचार्यश्री, बीकानेर के मुनि सम्यक रत्न सागर ने स्नात्र पूजा व उसके बाद अंतरायकर्म पूजा में स्वयं मंत्रोंच्चरण किया तथा भक्ति गीत प्रस्तुत किए। मुनिश्री तत्व रत्न व शाश्वत रत्न, साध्वीश्री चन्द्रप्रभा की शिष्या बीकानेर की साध्वीश्री प्रभंजनाश्रीजी और श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा ने साध्वीश्री शशि प्रभाश्रीजी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण दिलाते हुए उन्हें खरतरगच्छ संघ की यशस्वी, देव, गुरु व धर्म के प्रति समर्पित उच्च कोटि की संयम साधिका बताया। वक्ताओं ने कहा कि बीकानेर के उदयरामसर सहित अनेक स्थानों पर मंदिरों, दादाबाडियों का जीर्णोंद्धार करवाने और हजारों किलोमीटर की पद यात्रा करते हुए भगवान महावीर के सिद्धान्तों को जन-जन तक पहुंचाया।
साध्वीश्री शशि प्रभा ने बीकानेर में अनेक बार चातुर्मास किए। चातुर्मास के दौरान वे प्रवचनों में अक्सर संदेश देती कि पाप कर्मों से बचें तथा पुण्यों का अर्जन करें। पाप कर्म के बचने के ध्येय रखने से भगवान महावीर के सिद्धान्तों की पालना होगी तथा कर्म बंधन नहीं होंगे। कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि सरदार मल कोचर ने कविता, राजश्री छाजेड़ व विचक्षण महिला मंडल ने गीत प्रस्तुत किए।
पांचू में भगवान अभिनंदन स्वामी
के मंदिर का जीर्णोद्धार का भूमि पूजन आज
बीकानेर, 9 जुलाई। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के गच्छाधिपति जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सान्निध्य में बुधवार को पांचू गांव में छह शताब्दी प्राचीन भगवान अभिनंदन मुनि के छह शताब्दी प्राचीन मंदिर के आमूलचूल जीर्णोंद्धार के लिए भूमि पूजन व खनन का विधान जैन विधि अनुसार मुनिवृंद के नेतृत्व मेंं होगा।
श्री जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ ने बताया कि मुख्य बाजार में स्थित श्री जैन श्वेताम्बर जिनालय में भूमि पूजन व खनन मुर्हूत में भागीदारी के लिए बुधवार को सुबह छह बजे पुरानी जेल रोड से बस रवाना होगी। भूमि पूजन व खनन विधि खरतरगच्छाचार्य जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के शिष्य संकल्प रत्न सागर, मुनि समवेत रत्न व मुनि श्लोक के नेतृत्व में सुबह साढ़ नौ बजे प्रारंभ करेंगे। उससे पूर्व सुबह छह बजे शुक्र स्तव महोत्सव स्नात्र पूजा, सात बजे नवग्रह, दश दिशदिग्पाल, अष्टमंगल, क्षेत्रपाल, नाकोड़ा भैरव आदि देवों का पूजन उसके बाद प्रवचन होगा। श्रावक-श्राविकाओं के लिए पुरानी जेल रोड से बुधवार सुबह छह बजे बस की व्यवस्था की गई है।
आचार्यश्री आज तुलसी विहार
जाएंगे
बीकानेर, 9 जुलाई। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी बुधवार को सुबह ढढ्ढा चौक से विहार कर घड़सीसर मार्ग के तुलसी विहार जाएंगे। तुलसी विहार के जिनालय में भक्ति व प्रवचन का आयोजन होगा।
श्री जिनेश्वर युवक परिषद के मंत्री मनीष नाहटा ने बताया कि आचार्यश्री अपने सहवृति मुनियों के साथ 11 जुलाई को भीनासर, 12 से 14 जुलाई तक गंगाशहर के भगवान आदिनाथ, गोल मंदिर में दर्शन वंदन करेंगे। उनका चातुर्मासिक प्रवेश 16 जुलाई को भांडाशाह जैन मंदिर से शोभायात्रा के साथ होगा।
Related Post
एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति
August 29, 2026
No Comments
Read More »

रक्षाबंधन पर नयाशहर पुलिस ने लिया महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का वचन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


राजस्थान में जियो के 10 साल बेमिसाल: किफायती डेटा, फ्री कॉलिंग और मज़बूत नेटवर्क ने किया कायाकल्प
August 28, 2026
No Comments
Read More »

अपना घर आश्रम में बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर में ‘क्वीन का सावन’ कार्यक्रम के विजेताओं का सम्मान, 125 महिलाओं ने लिया हिस्सा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, 12वीं की छात्रा मोहिता पारीक बनीं एक दिन की थानाधिकारी
August 28, 2026
No Comments
Read More »

सीमा प्रहरियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार 28 अगस्त को भगवान शंकर के 41 पार्थिव लिंगों की श्रावणी पूजा सम्पन्न हुई
August 28, 2026
No Comments
Read More »

27 सितंबर को बीकानेर में ‘प्रतिष्ठा’ सेमिनार में पब्लिक इमेज, सेवा प्रकल्प और प्रभावी संवाद पर होगी चर्चा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर देहात की छह नगरपालिकाओं की 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
August 28, 2026
No Comments
Read More »




