Bikaner Live

उत्कृष्ट कार्यों के लिए (क्राइम इनफार्मेशन डिवीज़न) सीआईडी अधिकारी अशोक सोनी का बेस्ट इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर के रूप मे किया सम्मान

चौबीस घंटे निरंतर सेवाएं देकर देश सेवा मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारीयों को क्राइम इनफार्मेशन डिवीज़न (सीआईडी) की ओर से दिल्ली मे आयोजित समारोह मे सम्मानित किया गया। इस दौरान बीकानेर ब्रांच के क्राइम इंटेलिजेंस अधिकारी अशोक सोनी को उनके कार्यकाल मे उत्कृष्ट कार्य तथा बेस्ट इन्वेस्टीगेशन ऑफिसर के लिए सम्मानित किया गया। इनके साथ ही सहयोगी ऑफिसर अंकुश कटारिया, अजय कुमार कवातरा, राजीव पुरोहित, लक्की शर्मा तथा अन्य साथियों को भी सम्मानित किया गया। समारोह मे सीआईडी चीफ ओम प्रकाश शर्मा, जनरल सेकेट्री आनंद गाँधी (गुजरात), चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा, एसीपी ईस्ट दिल्ली कैलाश चंद कुकरेती, एसएचओ शकरपुर ईस्ट दिल्ली संजय गुप्ता, एसएचओ साइबर सैल ईस्ट दिल्ली अनिल कुमार यादव, सब इंस्पेक्टर दिल्ली पुलिस किरण शेट्टी, स्पेशल सैल दिल्ली पुलिस रविंद्र चहल, दिल्ली पुलिस से शिव कुमार कोहली, एथलीट इंटरनेशनल किस्कबॉक्सर प्लेयर गोल्ड मैडलिस्ट सुधीर सक्सेना तथा अन्य विशेष अतिथियों और महाराष्ट्र, कर्नाटक, पंजाब, उत्तरप्रदेश, बिहार, गुजरात आदि राज्यों के ऑफिसर्स की मौजूदगी मे यह समारोह सोमवार को आयोजित हुआ।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!