Bikaner Live

जस्सूसर गेट सोंदरीकरण का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ और दूसरी बार गिरे हैं पत्थर

“जस्सूसर गेट को लगी बुरी नजर” कोई है तो उतारो मेरे जस्सूसर गेट की नजर____3 अक्टूबर 2021, बीकानेर/जस्सूसर गेट सोंदरीकरण का काम अभी पूरा भी नहीं हुआ और दूसरी बार गिरे हैं पत्थर। काफी लंबे समय से लाखों करोड़ों रुपए की लागत से बीकानेर के मुख्य मुख्य दरवाजों का सौंदर्य करण (हेरिटेज लुक) देने का कार्य किया जा रहा है जिसमें एक जस्सूसर गेट भी है।

कुछ माह पहले भी मैंने प्रशासन से अपील की थी पत्थर गिरने की आनन-फानन में पत्थर वापस सेट किए गए,आज फिर पत्थर गिर गए हैं।जस्सूसर गेट को हेरिटेज लुक देने का कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ है जगह जगह बड़ी कमियां देखने को मिल रही है! इस प्रकार जनता के पैसों का इस्तेमाल हो रहा है यह आपके सामने है! यहां लगे पत्थर टूट टूट कर नीचे गिरने लगे हैं कौन सी कमी इस कार्य में रही है यह तो बिल्कुल सामने हैं। लाखों करोड़ों रुपए खर्च कर जस्सूसर गेट को निखारने का तो कार्य किया जा रहा है लेकिन इसकी मजबूती की तरफ बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर यही हाल अभी से हैं तो आगे भविष्य में क्या जस्सूसर गेट इसी तरह सुंदर रहेगा और मजबूत बना रहेगा यह बहुत बड़ा सवाल है। यहां के बाशिंदों में इस बात को लेकर एक बड़ा आक्रोश है।क्या सिर्फ खानापूर्ति के लिए ही ऊपरी तरह से ही सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।पत्थरों को लगाने को लेकर किसी तरह की मजबूती की ओर ध्यान बिल्कुल ही नहीं दिया जा रहा है जो आम पब्लिक के साथ एक धोखा है। ज्ञात रहे इससे पहले भी जस्सूसर गेट का सोंदरीकरण हुआ था और कुछ समय पश्चात ही गेट के चारों तरफ लाल पत्थर और प्लास्टर धराशाई हो गए थे। चलते काम के दौरान ही लगभग 1 महीने पहले लगाए गए पत्थर इस प्रकार टूट टूट कर गिर गए थे वही हाल अब हो रहा है तो आगामी वर्षों में क्या हाल होगा इस जस्सूसर गेट का। जस्सूसर गेट क्षेत्र के वाशिंदे लगातार मजबूत कार्य की मांग करते आए हैं।प्रशासन किसके भरोसे यह काम करवा रहा है यह तो साफ जाहिर है।जबकि नियम तो यह है कि आला अधिकारियों को इस सोंदरीकरण में लगने वाले प्लास्टर व अन्य मटेरियल की जांच लगातार करनी चाहिए लेकिन सभी इतिश्री कर चले जाते हैं। उदाहरण के तौर पर देखें तो सैकड़ों साल पहले बने पुराने गेट,मंदिर,परकोटे की दीवारें आदि आज भी मजबूत हालात में है और आज यह निर्माण कार्य कुछ ही दिनों में सब जर्जर हो जाते हैं तो इससे साफ जाहिर होता है कि कहीं ना कहीं ठेकेदार या इससे जुड़े अधिकारी मजबूती की ओर बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। लगातार बीकानेर की इस धरोहर दरवाजों को मजबूती से बनाने की अपील करते आ रहे हैं। इससे पहले भी मैंने हेरिटेज लुक में गेट गणेश को निखारने की पोस्ट डाली थी। और इस कार्य को करवाने वाले विभागों को भी अवगत कराया था। इससे पहले कई वर्षों पहले भी इस तरह सुंदरीकरण हुआ था और उसमें भी पत्थर टूटे थे प्लास्टर गिरा था यही समस्या पहले थी और यही आज है ।आज फिर प्रशासन से निवेदन करता हूं कि इस काम की जांच हो क्यों गिर जाते हैं पत्थर और क्यों उतर जाता है प्लास्टर। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में है फिर भी इस समस्या का समाधान कोई नहीं कर रहा है यह अपने आप में एक बड़ा सवाल है। मैंने अपनी फंडामेंटल ड्यूटी का पालन किया है और इसी तरह करता रहूंगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post