Bikaner Live

भगवान नेमिनाथ का दीक्षा कल्याण, 450 मछलियों व पक्षियों को दी आजादी, चिकित्सा शिविर आज


बीकानेर, 10 अगस्त। जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ के आचार्यश्री जिन पीयूष सागर सूरिश्वरजी के सान्निध्य में भगवान नेमिनाथ का दीक्षा कल्याणक पर जीवदया के रूप में मनाया गया। आचार्यश्री, मुनि व साध्वीवृंद ने मंगल, दया, करुणा भाव के साथ मंत्रोंच्चारण करते हुए जीवों को कैद से मुक्त करवाया। इनमें मछलियां, तोते, विभिन्न तरह की चिड़िया शामिल थीं।
श्री सुगनजी महाराज का उपासरा ट्रस्ट, श्री जिनेश्वर युवक परिषद के तत्वावधान में श्रीसंघ के सहयोग से गौशाला में चारा, पक्षियों को दाना खिलाया जाएगा तथा चीटियों को कीड़ी नगरा सींचा गया। तथा अपनाघर वृद्धआश्रम में नर सेवा नारायण सेवा की गई। जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ व मंत्री मनीष नाहटा के नेतृत्व में प्रभुजनों को भोजन करवाया गया, फल व दूध की सेवा की गई। रविवार को सोफिया स्कूल के पास एस.डी.कॉन्वेंट से सम्बद्ध शांति निवास वृद्ध आश्रम में लावारिस, घर परिवार से बेघर लोगों की भोजनादि से सेवा की जाएगी। के सामूहिक सामयिक प्रवचन पंडाल व सुगन जी महाराज के उपासरे में की गई। आचार्य श्री व बीकानेर के मुनि सम्यक रत्न सागर ने सामयिक के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कोचरों के पंच मंदिर में भक्ति संगीत का आयोजन हुआ। रविवार को गंगाशहर के गोल मंदिर में जैन मंडल की ओर से भजन संध्या आयोजित की जाएगी।
तपस्वी का अभिनंदन
आचार्य श्री के सान्निध्य में 8 दिन की तपस्या करने वाले चिराग नाहटा का शनिवार को सुगन जी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा, जिनेश्वर युवक परिषद के अध्यक्ष संदीप मुसरफ व वरिष्ठ श्रावक महावीर नाहटा ने किया। चिराग के दादा मोती लाल नाहटा ने बताया कि बालक ने 8 दिनों तक आहार के रूप् में केवल सीमित गर्म जल उपयोग किया तथा धर्म-ध्यान करते हुए तपस्या पूर्ण की।
चिकित्सा शिविर आज
भगवान पार्श्वनाथ के 2800 वें निर्वाण दिवस पर अष्टानिका महोत्सव के तहत आचार्य श्री के सानिध्य में रविवार को दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा। श्री सुगन जी महाराज का उपासरा ट्रस्ट के मंत्री रतन लाल नाहटा ने बताया कि शिविर में वरिष्ठ सर्जन डॉ.संजय जैन, कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ.कृणाल जैन, गैस्ट्रोलॉजिस्ट डॉ.अनिल खत्री, न्यूरो सर्जन डॉ.दीपक बारिया, चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीकांत, हड्डी जोड़ विशेषज्ञ डॉ.श्रीधर नारायण पुरोहित, फिजिशियन डॉ.भूमिका बिहानी, शुगर विशेषज्ञ डॉ.शांति विजय बांठिया, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. हितेश डागा, कान, नाक व गला रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश कड़ेला सेवाएं देंगे। शिविर के संबंध में श्री जिनेश्वर युवक परिषद के हीरालाल बांठिया, कुशल दुग्गड़ व दीपक बच्छावत की टीम ने अनेक स्थानों पर पैम्पलेट वितरित कर शिविर का लाभ लेने की अपील की।
महावीर कॉलेज फॉर बेसिक नॉलेज शिविर आज
आचार्यश्री के सान्निध्य में रविवार को सुबह पौने नौ बजे से पौने ग्यारह बजे तक महावीर कॉलेज फार बेसिक नॉलेज शिविर आयोजित किया जाएगा। बच्चों शिविर रांगड़ी चौक के सुगनजी महाराज के उपासरे में व व्यस्कों का प्रवचन पांडाल में होगा।

शांतिनाथ मंदिर में जिनालय शुद्धिकरण
आचार्य श्री जिन पीयूष सागर सूरीश्वरजी के सान्निध्य में मुनि व साध्वी वृंद के नेतृत्व में शनिवार को नाहटा चौक के भगवान शांति नाथ मंदिर में शुद्धिकरण मंत्र जाप के साथ श्रद्धा भाव से किया गया। मंदिर शुद्धिकरण अभियान से जुड़े पवन खजांची ने बताया कि मंदिर की सफाई के साथ प्रतिमाओं का प्रक्षालन व पूजन किया गया।
श्री 45 आगम तप में पूजन
आचार्यश्री के सान्निध्य में चल रहे 45 आगम तप में शनिवार को जीवाभिगम सू की आराधना की गई। रविवार को पन्नवणा सूत्र की साधना की जाएगी। आचार्य श्री ने धर्मचर्चा मे बताया कि इस सूत्र में जीव और अजीव तत्व के संबंध में गहरा दोहन है और पुष्कल प्रमाण में जानकारी दी हुई है। विशेष जम्बूद्वीप, लवण समुद्र आदि द्वीप, समुद्र, सूर्य चन्द्र आदि से संबंधित जानकारी है। यह सूत्र जिन पूजा आगमोक्त विधान को साबित करता है।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!