Bikaner Live

खरतरगच्छ स्थापना दिवस पर गौ सेवा,गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में स्नात्र पूजा आज


बीकानेर, 10 अगस्त। खरतरगच्छ आचार्यश्री जिन मणि प्रभ सागर सूरीश्वरजी की प्रेरणा से अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद की बीकानेर ईकाई की ओर से जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ स्थापना दिवस, भगवान नेमिनाथ दीक्षा कल्याण दिवस पर गौशाला व आवारा घूमने वाली गायों को 1006 किलों चारा, गुड़ खिलाया गया तथा पक्षियों को चुग्गा डाला गया। निरीही जीवों की रक्षा की प्रार्थना नवकार महामंत्र के जाप के साथ की गई।


अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर के सचिव अनिल सुराणा ने बताया कि शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर में रविवार को सुबह सवा सात बजे खरतरगच्छ ज्ञान वाटिका के बच्चों की ओर से स्नात्र पूजा की जाएगी। अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद बीकानेर के सचिव अनिल सुराणा ने बताया कि स्नात्र पूजा समन्वयक श्रीमती सुनीता नाहटा व पवन खजांची के नेतृत्व में भगवान महावीर, पार्श्वनाथ की वंदना की जाएगी तथा शांति कलश स्थापित कर पूजन किया जाएगा।
सुराणा ने बताया कि रविवार को स्नात्र पूजा के बाद खरतरगच्छ युवा परिषद की आम सभा का शिवबाड़ी के गंगेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर परिसर में होगी, जिसमें संगठन के वर्षभर के कार्यक्रमों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाएगा तथा नई कार्यकारिणी तय की जाएगी। श्री खरतरगच्छ युवा परिषद के प्रचार मंत्री विक्रम भुगड़ी ने बताया कि 1006 वर्ष पहले विक्रम संवत 1075 में पाटण में आचार्यश्री जिनेश्वर सूरि को दुर्लभ राजा ने खरतर विरुद पदवी का सम्मान देकर संघ की स्थापना की। जीवदया कार्यक्रम में खरतरगच्छ महिला परिषद का भी सहयोग रहा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!