Bikaner Live

कोरोना वारियर्स को इम्युनिटी बूस्टर किट देकर किया सम्मानित

*कोरोना वारियर्स को इम्युनिटी बूस्टर किट देकर किया सम्मानित*



बीकानेर, 6 अक्टूबर । प्लान इंडिया संस्थान द्वारा कोरोना वारियर के सम्मान में इम्युनिटी बूस्टर किट का वितरण स्वास्थ्य भवन सभागार में किया गया। कार्यवाहक सीएमएचओ डॉ ओम प्रकाश चाहर के हाथों 108, 104 ड्राइवर और सहायक स्टॉफ को किट प्रदान करने की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डिप्टी सीएमएचओ डॉ योगेंद्र तनेजा, प्लान इंडिया के नरेंद्र सिंह भाटी व फतेह सिंह मौजूद रहे।


भाटी ने बताया कि प्लान इंडिया एक स्वयं सेवी संस्थान है जो बीकानेर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और महिलाओं, बालिकाओ से जुड़े मुद्दों पर काम करती है। वर्तमान में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में संस्थान धरातल में प्रमुखता से कार्य करने वाले सफाई कार्मिको, स्वास्थ्य विभाग के एम्बुलेंस ड्राइवर, सहायक स्टॉफ को इम्युनिटी बूस्टर किट से समानित कर रही है। इस मुहिम के तहत 211 किट का डिस्ट्रीब्यूशन किया जायेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

error: Content is protected !!