Bikaner Live

बीकानेर के दो बच्चों ने बाल कृष्ण का स्वरूप धारण कर मचाया धूम!



बीकानेर, 27 अगस्त 2024 – भगवान श्री कृष्ण के जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर, बीकानेर के दो बच्चों राघव और माधव ने बाल कृष्ण का स्वरूप धारण कर सबको मोहित कर दिया है। इन बच्चों के दादा, मूलचंद जी सोनी, ने अपने पोतों को भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप में सजाया है, जो देखने में वास्तव में बालकृष्ण का ही स्वरूप लगता है।

इन बच्चों की मुस्कान, अदाएं, और आभूषण सभी बाल गोविंद भगवान श्री कृष्ण से मिलते हैं। मूलचंद जी ने विशेष तौर से इनको श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर बड़े ही अनोखे अंदाज में संवारा हैं। निरंतर आज दो दिन से इन बच्चों को श्री कृष्ण मंदिर में ले जाते हैं और वहां लोग सेल्फी लेते हैं।

इन बच्चों की फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं और लोग इन्हें अपने फेसबुक, इंस्टाग्राम, और व्हाट्सएप डीपी में लगा रहे हैं। मूलचंद जी सोनी की कला और संस्कृति के प्रति उनके प्यार को देखकर हर कोई प्रसन्न हो रहा है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!