बीकानेर, 28 अगस्त। बीकानेर से रामदेवरा पैदल यात्रियों की सेवा के लिए विभिन्न सामाजिक, स्वयंसेवी व धार्मिक संस्थाएं पुरजोर तैयारियों में लगे है। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों के पैदल, साईकिल यात्री कुछ देर बीकानेर में पड़ाव डालकर रामदेवरा की ओर प्रस्थान कर रहे है। बीकानेर के रेलवे स्टेशन व बस स्टेण्ड पर भी रामदेवरा जाने वाले यात्रियों के जत्थे नजर आने लगे है। मंगलवार रात को विश्वकर्मा गेट के बाहर मुक्ताप्रसाद वाल्मीकि बस्ती के मंदिर में बाबा रामदेवजी का जागरण हुआ जो सुबह पांच बजे तक चला।
गंगाशहर के पाबूचौक में फ्रेंड्स क्लब सेवा संस्थान के कार्यालय का उद्घाटन बुधवार को नगर विकास न्यास के पूर्व अध्यक्ष महावीर रांका ने बाबा रामदेवजी की जोत व आरती, स्तुति व वंदना से किया। रांका ने इस अवसर कहा कि लोकदेवता बाबा रामदेवजी साम्प्रदायिक सौहार्द के प्रतीक है। बाबा रामदेवजी ने जाति-पांति, ऊंच-नीच के भेद को मिटाकर सभी मनुष्यों में समानता व सद्भाव रखने का संदेश दिया। हमें बाबा रामदेवजी के आदर्शों को ग्रहण कर आपसी भाईचारे को बढ़ाना है। इस अवसर संस्थान के अध्यक्ष नवरतन दईया, सचिव जय किशन सोनी, कोषाध्यक्ष दीपक दइया, उपाध्यक्ष, लकी गहलोत, रामदेव उपाध्याय, सीताराम, चौथमल, श्याम सुन्दर सहित विभिन्न भक्तों ने बाबा रामदेवजी की आरती व जोत में भागीदारी निभाई तथा रांका का साफा पहनाकर स्वागत किया।
क्लब के सचिव जय किशन सोनी ने बताया कि बीकानेर से 110 किलोमीटर दूर कानजी की सिडड में पैदल यात्रियों के लिए 1 से 7 सितम्बर तक सेवा शिविर लगाया जाएगा। शिविर में नाश्ता, चाय, दोनों वक्त भोजन, विश्राम व चिकित्सा तथा यात्रियों के स्नान आदि की सेवा की जाएगी। संस्था का सेवा जत्था एक सितम्बर को सुबह 9 बजे पाबू चौक के रामदेवजी के मंदिर में रामदेवरा से लाई जोत के दर्शन वंदन करते हुए गाजे बाजे के साथ सुजानदेसर जाएगा। सुजानदेसर के प्राचीन रामदेवजी के मंदिर में पूजा व जोत के बाद शिविर स्थल कानजी की सिड्ड के लिए रवाना होगा। शिविर स्थल पर 1500 वर्ग फीट का डोम लगाने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव के सरपंच, बाप के उप खंड अधिकारी से अनुमति ले ली है। डोम के पास में बिजली का ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली का अस्थाई कनेक्शन लिया जा रहा है तथा जनरेटर की भी व्यवस्था की जा रही है।
उन्होंने बताया कि फ्रेंड्स क्लब संस्थान की स्थापना वर्ष 2002 में बाबा रामदेवजी के भक्त स्वर्गीय भंवर लाल सोनी, स्वर्गीय जगदीश जोशी, झंवर लाल दइया, ताराचंद,मोहनजी व चोरूलाल नाई आदि ने की। संस्था के संस्थापकों में कईयों के स्वर्गवास के बाद उनके पुत्र व परिजन बाबा रामदेव जी के पैदल यात्रियों की सेवा कार्यों में समर्पित भाव से लगे है। संस्थान की ओर से करोना के एक वर्ष को छोड़कर लगातार 21 वर्षों से सेवा कार्य किया जा रहा ,। पहले तीन स्थानों पर रानेरी ट्यूब वैल, बोझों की भाप, घुड़साल में 18 वर्ष तक सेवा शिविर लगाए गए।
सोनी ने बताया शिविर में डॉ. जितेन्द्र शर्मा की 15 सदस्यीय टीम चिकित्सा कार्य करेंगी। चिकित्सा स्थल पर किसी भी जहरीले जानवर के काटने पर एन्टी विष टीका, चोट पर टांके लगानी, प्लास्टर करने, इंजेक्शन लगाने, रक्तचाप, शूगर आदि की जांच करने के साथ एम्बुलेंस की भी व्यवस्था रहेगी । संस्था का सेवादल में 20 रसोईए, 8 बिहारी, 150 सेवाभावी कार्यकर्ता, तीन शीतल जल के डेयरी वाले ट्रक, तीन टैंकर एक ट्रक में तेल,घी, आटा, आदि खान पान की सामग्री रहेगी। सुबह चार से नौ बजे तक जलेबी व कोफ्ते का नाश्ता, चौबीस घंटें चाय व कॉफी, बच्चों के लिए दूध, सुबह नौ बजे से शाम चार बजे व शाम छह बजे से रात बारह बजे तक खाने की व्यवस्था निशुल्क की जाएगी। कार्यकर्ता विभिन्न पारियों में रात भर जागकर सेवाएं देंगे। शिविर स्थल पर भी बाबा रामदेवजी का अस्थाई मंदिर स्थापित कर नियमित पूजा अर्चना व जोत की जाएगी।
Related Post
एडवांस्ड कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी से रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति
August 29, 2026
No Comments
Read More »

रक्षाबंधन पर नयाशहर पुलिस ने लिया महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा का वचन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


राजस्थान में जियो के 10 साल बेमिसाल: किफायती डेटा, फ्री कॉलिंग और मज़बूत नेटवर्क ने किया कायाकल्प
August 28, 2026
No Comments
Read More »

अपना घर आश्रम में बहनों ने प्रभुजनों को राखी बांधकर मनाया रक्षा बंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर में ‘क्वीन का सावन’ कार्यक्रम के विजेताओं का सम्मान, 125 महिलाओं ने लिया हिस्सा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बालिकाओं ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी, 12वीं की छात्रा मोहिता पारीक बनीं एक दिन की थानाधिकारी
August 28, 2026
No Comments
Read More »

सीमा प्रहरियों की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, हर्षोल्लास से मनाया रक्षाबंधन
August 28, 2026
No Comments
Read More »


श्रावण मास के अंतिम दिन शुक्रवार 28 अगस्त को भगवान शंकर के 41 पार्थिव लिंगों की श्रावणी पूजा सम्पन्न हुई
August 28, 2026
No Comments
Read More »

27 सितंबर को बीकानेर में ‘प्रतिष्ठा’ सेमिनार में पब्लिक इमेज, सेवा प्रकल्प और प्रभावी संवाद पर होगी चर्चा
August 28, 2026
No Comments
Read More »

बीकानेर देहात की छह नगरपालिकाओं की 190 सीटों पर भाजपा का मंथन, जल्द होगी प्रत्याशियों की घोषणा
August 28, 2026
No Comments
Read More »




