Bikaner Live

*धरणीधर जनता क्लिनिक को मिलेगी सीबीसी मशीन* *चाचा सदन परिवार द्वारा स्व. पुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में की जाएगी भेंट*

बीकानेर, 28 अगस्त। पूर्व मंत्री श्री देवी सिंह भाटी की प्रेरणा से चाचा सदन परिवार की ओर से स्व. पुरुषोत्तम आचार्य की स्मृति में राजकीय धरणीधर जनता क्लीनिक में सीबीसी मशीन भेंट की जाएगी।
पूर्व उपमहापौर अशोक आचार्य ने बताया कि इसके लिए 30 अगस्त को प्रातः 11 बजे क्लीनिक परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक श्री जेठानंद व्यास और कोलायत विधायक श्री अंशुमान सिंह भाटी होंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि एसपी मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गुंजन सोनी, सीएमएचओ डॉ. राजेश गुप्ता व संयुक्त निदेशक डॉ. देवेंद्र चौधरी और समाजसेवी श्री राजेश चूरा होंगे। उल्लेखनीय है कि श्री पुरुषोत्तम आचार्य, पूर्व सरपंच श्री रामकिशन आचार्य के अनुज थे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!