Bikaner Live

मरुधर में ज्योत जगाय गयो- संदीप मालिया

 बीकानेर। बाबा रामदेव एकता सेवा समिति द्वारा अमावस्या पर सोमवार की रात को बीकानेर नगर निगम भंडार के पीछे बस्ती गोगामेड़ी के पास बाबा रामदेव जी का विशाल जागरण का आयोजन किया गया। 


जागरण मेनेजमेंट कर्ता राजन जैदिया ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि बीकानेर के जाने-माने भजन गायक कलाकारों ने जागरण में बाबा रामदेव जी के भजनों की प्रस्तुत दी। जिनमें भजन कलाकार रफीक सागर, मुन्ना सरकार, संदीप मालिया, पिंकी पारीक, तबला वादक गुलाम हुसैन, ताहीर अली, कमल बिहाणी एवं मददत अली सहित आदि कलाकार ने पेश किए। इस अवसर पर मौहल्ला वासियों एवं जागरण आयोजक टीम  द्वारा कलाकारों के भजनों पर तालियां बजाकर उन का  हौसला बढ़ाया। कलाकार संदीप मालिया ने  मरुधर में ज्योत जगाय गयो, बाबो धोली ध्वजा फहराय गयो, म्हारो साँवरियो बनवारी, बण्यो पचरंग पेचाधारी, भक्ता रे कारण, अजमल घर अवतार लियो, कसुमल केसरीया, बागा रो सिणगार कियो जैसा भक्ति पूर्ण भजन गाया।
कार्यक्रम का मंच संचालन विनय हर्ष ने किया।
( फोटो 01 संदीप मालिया भजन पेश करते हुए।)

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!