Bikaner Live

*रांका ट्रस्ट ने दुर्घटना से बचाव के किए प्रयास, हजारों पदयात्रियों के बैग-बोतल पर लगाए रेडियम*

बीकानेर। रामलाल सूरजदेवी रांका चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रामदेवरा जा रहे पदयात्रियों के बैग, बोतल आदि पर रेडियम स्टीकर लगाए गए। पूर्व यूआईटी चैयरमेन महावीर रांका ने बताया कि दियातरा मार्ग पर पदयात्रियों के अलावा अन्य आने-जाने वाले वाहनों पर भी रेडियम लगाए गए ताकि कोई दुर्घटना न हो और पदयात्री भी पहले से सचेत हो जाए। ट्रस्ट के प्रणव भोजक ने बताया कि लगभग ५ हजार से अधिक रेडियम लगाकर जागरुकता का प्रयास किया गया है। इस दौरान जयकुमार सामसुखा, नरेन्द्र सुराना, विनित सामसुखा, मुकेश सिंघवी, घनश्याम जाजड़ा, विशाल चौपड़ा, सुधा सामसुखा, मनीषा सुराना, नवीन बोथरा, धीरज पुगलिया, जितेन्द्र सामसुखा, अंकुश बोथरा, पिंकी बोथरा, रोहित बैद, शंकरसिंह राजपुरोहित, गौरीशंकर देवड़ा, मदन नाई, जय उपाध्याय सेवा कार्यों में जुटे रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!