बीकानेर 5 सितम्बर, 2024। सेवानिवृत्त शिक्षा अधिकारी समिति के ऊर्जावान से.नि. शिक्षा अधिकारियों ने भारत रत्न, दार्शनिक, विख्यात शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन पर ‘शिक्षक दिवस एवं वार्षिकोत्सव’ समारोह का आयोजन शिव मन्दिर प्रन्यास भवन, जयनारायण व्यास नगर, बीकानेर में उत्साहपूर्वक किया। वार्षिकोत्सव का शुभारम्भ शुभारम्भ डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्जवलन तथा सरस्वाती वन्दना के साथ हुआ। शिवनाम सिंह, सुरेश कुमार मित्तल, रामकिशोर शर्मा एवं तरुण गौड़ कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में मंचस्थ रहे। समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत किया, समिति का परिचय एवं वार्षिक लेखाजोख प्रस्तुत किया। डॉ. संजय सेंगर, पुष्पलता धींगड़ा, मूलचन्द सोलंकी, विद्योत्तमा वर्मा, शिवनाम सिंह, मधुसुदन व्यास, चन्द्रप्रकाश शर्मा, जेठमल सांखला, डॉ. फारूक, आनन्द चौहान, नलिन सारवाल ने काव्यपाठ किया तथा अपने विचार व्यक्त किये। समिति अध्यक्ष सुरेश कुमार मित्तल ने बताया कि शिक्षक सम्मान के अन्तर्गत 90 वर्षीय श्रीमती विद्योत्तमा वर्मा एवं श्री निजाम मोहम्मद शिक्षक राजऋषि सम्मान से, 80 वर्षीय श्रीमती कोमल सोनी एवं श्रीमती रतन सारस्वत को शिक्षक महर्षि सम्मान से तथा 70 वर्षीय सुश्री संध्या जैन, श्री राजप्रसाद पुरोहित, श्री गौस मोहम्मद, श्री राजीव उपाध्याय, श्री देवेन्द्र गौड़, श्री मूलचन्द सोलंकी, श्री जेठमल सांखला एवं श्री गिरीश कुमार दुबे को शिक्षकऋषि सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रतिभा सम्मान के अन्तर्गत श्रीमती शशिबाला मित्तल स्मृति चेरिटेबल ट्रस्ट, बीकानेर के सहयोग से स्व. श्री त्रिलोकीनाथ मित्तल की स्मृति में 10वीं बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले संवित् शिक्षण संस्थान की हर्षिता बिश्नोई, प्रगति शर्मा, दीपांशी कथूरिया, नेहा शेखावत तथा शास्त्री बाल विद्या मन्दिर के शिव्यांश (99 प्रतिशत) जिले में प्रथम, ऋषिका भाटी (98.17 प्रतिशत), जिले में द्वितीय, आदित्य, चन्द्रवीर को प्रतिभा सम्मान से सम्मानित किया गया। नये सदस्यों ने अपना परिचय प्रस्तुत किया। सम्पादक मोहनलाल जांँगिड़ ने ज्ञान ज्योति-2024 स्मारिका एवं निर्देशिका का विमोचन अतिथियों से करवाया तथा स्मारिका के बारे में जानकारी दी। सचिव रामकिशोर शर्मा ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। राजेन्द्र कुमार गर्ग, विजय भटनागर, इन्द्रमन शर्मा, संदीप भार्गव, घनश्याम सिंह, राधेश्याम तनेजा, मोहम्मद हारून, शंकरलाल मोदी सहित अनेक शिक्षाविद सदस्य उपस्थित रहे। कुशल मंच संचालन मोहन लाल जाँगिड़ ने किया। कार्यक्रम का समापन स्वरूचि भोज के साथ हुआ।















