बीकानेर। हड़ाट फोर्स सेवा समिति के शिविर में गुरुवार को बाबा रामदेवजी का जन्मोत्सव मनाया गया। समिति के कमल राठी ने बताया कि उत्सव में रामदेवजी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस अवसर पर जमकर आतिशबाजी की गई। इस अवसर पर आयोजन महाआरती में समिति सदस्यों के परिवारजन व पैदल जातरू मौजूद रहे। आरती के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया। समिति के अनंतलाल दम्माणी ने बताया कि संस्था का शिविर 29 अगस्त से अनवरत जारी है। शिविर में पैदल जातरूओं को चाय, नाश्ता, भोजन, शिकंजी एवं मेडिकल की सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। शिविर में बसंत चांडक, नरेन्द्र पुजारी, श्याम राठी, अजय राठी, कपिल सोमानी, सुमित सुराणा, जयंत सोनी, रामपाल सोनी, गोपाल गोठारी, राकेश विश्नोई, अमन लखोटिया, नितेश लखोटिया आदि सदस्य सुचारू रूप से सेवाएं दे रहे हैं।















