Bikaner Live

नगर निगम के वार्ड तीन के लिए हुए उप चुनाव में सतारूढ भाजपा के उम्मीदवार नंदकिशोर गहलोत विजय
soni

बीकानेर। नगर निगम के वार्ड तीन के लिए हुए उप चुनाव में सतारूढ भाजपा के उम्मीदवार नंदकिशोर गहलोत विजय घोषित हुए हैं। उन्होंने कांग्रेस के नंद कुमार को 902 वोट से पराजित किया। निर्वाचन अधिकारी के अनुसार मतदान के लिये चार केन्द्र बनाएं गये। हालांकि बाबा रामदेव का जन्मोत्व मेला होने के चलते इसका मतदान पर भी असर देखने को मिला। उपचुनाव में 59.39 प्रतिशत हुई वोटिंग में 5624 मतदाताओं में से 3340 मतदाताओं ने अपने मतधिकार का प्रयोग किया। यहां भाजपा के नंदकिशोर गहलोत,कांग्रेस के नंदलाल गहलोत,निर्दलिय गणेश कच्छावा,लक्ष्मण गहलोत,जयसिंह यादव प्रत्याशी रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!