Bikaner Live

*नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद का महापौर निवास पर हुआ स्वागत*
soni

हाल ही में हुए नगर निगम उपचुनाव में वार्ड 3 से विजई हुए भाजपा प्रत्याशी नंद किशोर गहलोत अपनी जीत के बाद महापौर निवास पहुंचे। महापौर निवास पर वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह राजपुरोहित की अगुवाई में महापौर सुशीला कंवर सहित भाजपा नेताओं पार्षदों ने गर्मजोशी से नंद किशोर का स्वागत एवं सम्मान किया।

महापौर ने कहा की बीकानेर शहर में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार पर जनता ने भरोसा दिखाया है। यह जीत दर्शाती है की हिंदुस्तान की राजनीति बदल चुकी है। अब चुनाव लोक लुभावने वादों से नही बल्कि धरातल पर काम करने से जीता जाता है। जनता ने भाजपा का काम देखा है और लगातार दोनो उपचुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है। नगर निगम द्वारा किए गए कार्यों का यह नतीजा है की हम दोनो उपचुनाव जीतें है।
वरिष्ठ भाजपा नेता गुमान सिंह ने बताया की नंद किशोर जैसे युवा व्यक्तित्व की आज की राजनीति में आवश्यकता है। युवा नए भारत की नींव रखेंगे, जनसेवा में समर्पित नंद किशोर की जीत जनता में भाजपा के प्रति भरोसे का प्रतीक है।
इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा नेता, पार्षद, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!