Bikaner Live

सावित्री बाई फुले लाइफ टाइम अचीवमेंट शिक्षिका सम्मान डॉक्टर प्रभा भार्गव को
soni


बीकानेर। “सावित्रीबाई फुले एजुकेशनल एंड सोशल अवेयरनेस सोसाइटी” की और से शिक्षिका लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2024 डॉक्टर प्रभा भार्गव को अर्पित किया गया।मीडिया प्रभारी राहुल यादव ने बताया कि संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर कप्तान चंद ने व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डॉक्टर भार्गव ने शैक्षणिक और सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया है। डॉ भार्गव ने डूंगर कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान की विभाग अध्यक्ष रहते हुए विभिन्न पुस्तक लिखी। कई शोधार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री करवाई। 110 शोध पत्र प्रकाशित करवाने के साथ साथ कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनारों में भागीदारी निभाई। संस्था सचिव डॉक्टर सीमा जैन ने बताया कि सामाजिक सरोकारों में भी प्रभा मैडम का विशाल दायरा है इन्होंने दुष्कर्म विरोधी टास्क फोर्स, वरिष्ठ जन, महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए टास्क फोर्स का भी गठन किया। न्यायपालिका में भी खूब सहभागिता निभाई तथा कार्य स्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न के खिलाफ जागरूकता फैलाने का काम किया। ऐसे में संस्था के सभी सदस्यों ने एकमत होते हुए शिक्षक लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान 2024 डॉ प्रभा भार्गव मैडम को अर्पित किया। इस अवसर पर डॉक्टर प्रभा भार्गव ने संस्था की कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के विचारों को आगे बढ़ाते हुए शैक्षणिक और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने का काम लगातार यह संस्थान करें। मैं भी अपना योगदान देने को तत्पर और तैयार हूं। इस अवसर पर डॉ.भारती सांखला,डॉ. दुर्गा चौधरी, डॉ.सतपाल मेहरा, विशाल सोलंकी,अल्पना शर्मा, कविता,मोनिका पंवार,डॉ प्रदीप कच्छावा मौजूद रहे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

द्वितीय मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव मंगलवार कोजिले के नवचयनित कार्मिकों से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुख्यमंत्री करेंगे संवादकरेंगे विकास कार्यों का भी लोकार्पण एवं शिलान्यास

Read More »
error: Content is protected !!