Bikaner Live

68वीं जिला स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन और कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार कोविधायक जेठानंद व्यास होंगे मुख्य अतिथि


बीकानेर, 7 सितंबर। 68वीं जिला स्तरीय विद्यालयी बैडमिंटन और कुश्ती प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार प्रातः 10:30 बजे जवाहर नगर स्थित एलएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (लोडा मोडा बगीची) में होगा।
राजकीय मोहता मूलचंद उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजेश गोस्वामी ने बताया कि उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक जेठानंद व्यास होंगे।
बैडमिंटन प्रतियोगिता में अंडर-17 और 19 आयु वर्ग की छात्र-छात्राएं तथा कुश्ती में अंडर-14, 17 और 19 वर्ष आयु वर्ग की छात्र-छात्राएं भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले एलएम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स तथा कुश्ती प्रतियोगिता एवं खेल मैदान में 12 सितंबर तक आयोजित होंगे। उद्घाटन समारोह में स्कूल विकास एवं प्रबंधन समिति सदस्य जेपी व्यास मौजूद रहेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!