Bikaner Live

अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा भवन का दिल्ली में हुआ उद्घाटन,-बीकानेर के रामगोपाल सुथार एवं सुनील दत्त नागल रहे मौजूद

बीकानेर। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा दिल्ली के रानी खेड़ा रोड़ मुंडका स्थित नव निर्मित महासभा सभा भवन का लोकार्पण शनिवार गणेश चतुर्थी के दिन महासभा के पूर्व प्रधान कैलाश बरनेला के कर कमलों द्वारा
हुआ। महासभा प्रधान रामपाल शर्मा ने बताया कि लोकार्पण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद रामचंद्र जांगड़ा, श्री विश्वकर्मा कोशल विकास बोर्ड राजस्थान के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, महासभा पूर्व प्रधान रविशंकर शर्मा, बीकानेर के बैंक कर्मचारी नेता सुनीलदत्त नागल, एवं सभी प्रदेशों के प्रदेशाध्यक्ष, भामाशाह, समाज के प्रबुद्ध एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति रही।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!