Bikaner Live

दाऊजी मंदिर स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति

बीकानेर।दाऊजी मंदिर स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में महायज्ञ की पूर्णाहुति हुई। अल सुबह 4 बजे पंड़ित विजय श्रीमाली, सुनील व्यास और जितेन्द्र श्रीमाली के सान्निध्य में मंत्रोंच्चारण के साथ भगवान गजानंद का दूध, दही, घी, शहद, चीनी, पंचामृत, केशर, मानसरोवर से लाए जल से अभिषेक किया गया। दोपहर 12 बजे आरती की गई। साथ ही 3101 किलो भोग गणेशजी के लगाया गया। रात को भक्ति संगीत संध्या में राजेन्द्र व्यास, अशोक बांठिया, मनोज बिस्सा, सोमदत पुरोहित, रामसा व्यास,कैलाश पारीक सहित कलाकार भजनों की प्रस्तुति दी। आयोजन को लेकर भक्त मंडल के खेमचंद सोनी,गोपाल रंगा, किशन व्यास, दीपक पारीक,श्याम सुंदर,राजेश स्वामी,नितेश बिन्नाणी,जुगल,गोविंद पारीक ,पवन बागड़ी,राजकुमार खड़ेलवाल,मदन सुथार, नरेश आचार्य सहित सदस्य सेवा कार्य में जुटे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!