Bikaner Live

वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर राकेश वशिष्ठ “मारवाड़ गौरव सम्मान” से सम्मानित हुए

जोधपुर। गायत्री देवी ट्रस्ट व जय नारायण व्यास शिक्षण संस्थान की ओर से संस्थापक चंद्र शेखर अरोड़ा ने बताया की दोनों संस्थान की ओर से दिनांक 8/9/24 को जय नारायण व्यास विश्विधालय महिला पी जी प्रताप नगर जोधपुर में मारवाड़ गौरव सम्मान 2024 का आयोजन किया गया,जिसमें 80 समाज सेवा भावियों का सम्मान किया किया गया और 340 लाडली बालिकाओं को निशुल्क पाठ्य समाग्री व स्कूल बैगस वितरण किये गया ! उक्त कार्यक्रम में मुख्य अथिति जोगाराम पटेल विधि व न्याय मंत्री, अध्यक्षता प्रो पी एम जोशी, विशिष्ट अथिति मुकेश व्यास, नारायण दास, चंद्र शेखर अरोड़ा, जनार्दन व्यास व एडवोकेट संजीव व्यास रहे जिनका दुप्पटा, साफा व मोमेंटो भेंट कर स्वागत किया गया! हैं।
इसी कड़ी में जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार, संपादकीय लेखक और समाजसेवी डॉ राकेश वशिष्ठ को उनके द्वारा निष्पक्ष पत्रकारिता और उत्कृष्ट संपादकीय लेखन साथ ही समाज सेवा कार्यों के लिए मारवाड़ गौरव सम्मान द्वारा अलंकृत किया गया स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र और दुपट्टा पहना कर सम्मानित किया सम्मान ग्रहण करते हुए डॉ राकेश वशिष्ठ ने चयन हेतु गायत्री देवी ट्रस्ट के चंद्र शेखर अरोड़ा और जयनारायण व्यास शिक्षण संस्थान का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के पश्चात् विश्व सनातन संघ राष्ट्रीय महासचिव डॉ राकेश वशिष्ठ द्वारा कैबिनेट मंत्री विधि और न्याय विभाग जोगाराम पटेल का भगवा दुपट्टा ओढ़ा कर स्वागत किया गया।
डॉ राकेश वशिष्ठ को मारवाड़ गौरव सम्मान मिलने पर इष्ट मित्रों और समाजसेवियों और राजस्थान के अनेक पत्रकार साथियों और संगठन के पदाधिकारियों को वशिष्ठ को उनकी उपलब्धि के लिए शुभकामना दी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!