Bikaner Live

5 वर्षीय बालिका ने सिर्फ पानी पर 24 घंटे का रखा उपवास

बीकानेर। पर्युषण पर्व के अंतिम दिन को क्षमापना दिवस के रूप में बड़ी श्रद्धा व त्याग के साथ बीकानेर में जैन धर्मावलंबियों द्वारा मनाया गया।
कहते हैं त्याग तपस्या करने के लिए मन को साधना पड़ता है और जो मन को साध लेता है वह जीत जाता है, कुछ ऐसा ही कर दिखाया गंगाशहर की एक 5 वर्षीय जैन बालिका सोना बोथरा ने 24 घंटे का सिर्फ पानी पर उपवास रखा। मार्बल व्यवसायी दादा राजेन्द्र बोथरा ने सोमवार को अपनी पोती की इस उपलब्धि के pलिए परिजनों में पुत्र के साथ एक उत्सव का भी आयोजन किया। इस दौरान गंगाशहर के जैन धर्मगुरुओं ने बालिका सोना को आशीर्वाद भी दिया।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!