Bikaner Live

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगलवार को, विभिन्न गतिविधियां होंगी आयोजित


बीकानेर, 9 सितंबर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के मानसिक रोग एवं नशा मुक्ति विभाग द्वारा एक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।
जिला नोडल अधिकारी डॉ. हरफूल सिंह ने बताया कि विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस पर सुबह 6:30 बजे साइकिल रैली निकाली जाएगी। रैली मेडिकल कॉलेज से होते हुए अंबेडकर सर्किल, कलेक्ट्रेट वृद्धजन भ्रमण पथ से मनोरोग विभाग तक पहुंचेगी। सांय 7 बजे मेडिकल कॉलेज से मेडिकल कॉलेज सर्किल तक कैंडल मार्च निकाला जाएगा। उन्होंने बताया कि इसी श्रृंखला में विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। जिले और ब्लॉक के अधिकारी कर्मचारी वेबीनार के माध्यम से इससे जुड़ेंगे। यह कार्यक्रम प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!