Bikaner Live

सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई भारत- तिब्बत मंच के खाजूवाला, प्रान्त सह संयोजक नियुक्त किए

बीकानेर । सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े, गौ सेवी, कृषि उपज मंडी समिति, खाजूवाला के पूर्व निदेशक, अखिल भारतीय विश्नोई महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के विशेष आमंत्रित सदस्य रामेश्वरलाल बिश्नोई के सामाजिक सरोकार के कार्यों से जुड़ाव को देखते हुए भारत-तिब्बत सहयोग मंच के खाजूवाला, प्रान्त का सह संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति भारत-तिब्बत सहयोग मंच के राष्ट्रीय महामंत्री पंकज गोयल के निर्देशानुसार क्षेत्रिय संयोजक कौशल वर्मा एवं सह संयोजक राजेन्द्र कामदार तथा प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ के प्रान्त संयोजक शिवराज बिश्नोई की अनुशंषा पर की गई है। सामाजिक कार्यकर्ता रामेश्वरलाल बिश्नोई को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए खाजूवाला प्रान्त सह संयोजक प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ (प्रान्त जोधपुर)के साथ श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, पाली जिलों का प्रभार भी सौंपा गया है। रामेश्वरलाल बिश्नोई की नियुक्ति पर अनेक सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित शहर के गण्मान्यजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। वहीं मंच ने आशा जताई है कि रामेश्वरलाल बिश्नोई के नेतृत्व में भारत-तिब्बत सहयोग मंच के सानिध्य में जोधपुर प्रांत में उल्लेखनीय कार्य होंगे। वहीं विश्नोई ने मंच का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि वे उनके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!