Bikaner Live

बाबा रामदेव जी की दशम पर 21 जनों का सम्मान किया जायेगा- समाजसेवी सुशील यादव

बीकानेर। बाबा रामदेव मित्र एकता समिति, बीकानेर के अध्यक्ष सुशील यादव ने मंगलवार को बताया कि आगामी 13 सितंबर 2024 वार शुक्रवार शाम 5 बजे स्थानीय बाबा रामदेव जी मंदिर, बंगला नंबर -44 रोशनी घर रोड़ पर स्थित बाबा रामदेव जी की दशम पर हर वर्ष की भांति इस बार भी बीकानेर शहर के 11 पत्रकार,4 समाज सेवी एवं 6 गायक कलाकारों का समिति द्वारा सम्मान किया जायेगा। सम्मान में सहयोगी बनेंगे वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल पाहुजा, सैय्यद अख्तर, भवानी आचार्य , बाबा रामदेव जी मंदिर के संस्थापक बंजरग लाल गहलोत, शालिनी गहलोत,धुरेन्द्र गहलोत एवं दुष्यंत गहलोत। इस अवसर पर सम्मान में मंदिर का प्रतीक चिन्ह, दुपट्टा, प्रसाद सहित आदि शामिल हैं। इससे पहले दोपहर दो बजे से स्थानीय भजन कलाकार अपने भजनों की मंदिर के प्रांगण में प्रस्तुतियां देंगे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!