बीकानेर दंतोर में निर्माणाधीन बाबा रामदेव मंदिर की कलश स्थापना में बिश्नोई ने भाग लिया
दंतोर। शुक्ल पक्ष की दशमी को कलयुग के अवतारी बाबा रामदेव जी का मेला भरा गया। दंतोर के निर्माणाधीन बाबा रामदेव मंदिर में भी दशमी को कलश की स्थापना की गई। जहां सामाजिक कार्यकर्ता एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा महासभा के विशेष आमंत्रित सदस्य तथा भारत-तिब्बत सहयोग मंच के प्रकृति संरक्षण प्रकोष्ठ जोधपुर प्रांत के सहसंयोजक और खाजूवाला कृषि उपज मंडी समिति के पूर्व डायरेक्टर रामेश्वर लाल बिश्नोई को भी कलश स्थापना में भाग लेने एवं कलश स्थापित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। रामेश्वरलाल बिश्नोई ने इस अवसर पर कलश भेंटकर्ता कृष्णलाल शर्मा एवं मंदिर कमेटी का आभार माना। साथ ही मंदिर निर्माण में सहयोग राशि के रूप में ११ हजार रुपए दिए। साथ ही एक हजार रामदेव चालीसा वितरण का संकल्प लेकर दंतोर थानाधिकारी जेठाराम मेघवाल को चालीसा भेंट कर शुरुआत की। इससे पूर्व रात्रि में जागरण हुआ, जिसमें स्थानीय एवं आसपास के भजन गायकों ने बाबा रामदेव के समधुर भजन प्रस्तुत कर शमा बांधा। रामेश्वरलाल बिश्नोई ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष मंनफुल सुथार, कृष्ण लाल शर्मा, सोनू घोडेला, पवन कुमार सोनी, धर्मपाल जाट, कृष्णलाल सोनी, अर्जुन दास स्वामी सहित भक्त उपस्थित रहे।













