Bikaner Live

कुशाल पारीक को बीकानेर को होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग का महासचिव पद

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग की बिरला ऑडिटोरियम जयपुर में स्थित होटल प्रदर्शनी में होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, के संरक्षक एस.एस शाहपुरा जयपुर, अध्यक्ष हुसैन खान व उपाध्यक्ष रणविजय जी के निर्देशानुसार, बीकानेर संभाग अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने कुशाल पारीक (Hotel City Palace) बीकानेर को होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान बीकानेर संभाग का महासचिव नियुक्त किया ।
वहां उपस्थित कोटा संभाग के अध्यक्ष अशोक महेश्वरी, उदयपुर संभाग के अध्यक्ष राकेश चौधरी ने और होटल मरुधर पैलेस बीकानेर के मुकेश चांडक द्वारा कुशाल पारीक को महासचिव नियुक्त किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं ।
कुशाल पारीक ने होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान के जयपुर अध्यक्ष हुसैन खान, उपाध्यक्ष रणविजय सिंह जी और बीकानेर संभाग अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल को धन्यवाद ज्ञापित किया और आश्वस्त किया कि हम सब मिलकर बीकानेर के पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ बीकानेर के होटल व्यवसाय की समस्याओं को सुलझाने के लिए पूरी तत्परता और मेहनत से कार्य करेंगे।
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण (राज्य मंत्री)  ओंकार सिंह  लाखावत और सिविल लाइंस विधानसभा के विधायक गोपाल जी शर्मा के साथ-साथ RDTM में उप निदेशक अनिल राठौड़ और कृष्ण कुमार से भी आशीर्वाद  एवं पर्यटन सेक्टर से संबंधित अनेक विषयों जानकारी प्राप्त हुई आगामी दिनों में कोटा संभाग एवं बीकानेर संभाग में भी ट्रैवल मार्ट लगाने का उन्होंने आश्वासन दिया जिससे आगामी दिनों में  बीकानेर के पर्यटन सेक्टर को बढ़ाने में एक नए अवसर मिलेगा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!