Bikaner Live

गणेश प्रतिमाओं के समक्ष छप्पन भोग

बीकानेर में इन दोनों गणेश महोत्सव परवान पर है। जगह-जगह भगवान गणपति की प्रतिमाएं स्थापित कर पूजन अर्चन किया जा रहा है।और भगवान गणेश को विभिन्न प्रकार की भोग लगे जा रहे हैं। रविवार को शहर में स्थापित गणेश प्रतिमाओं के समक्ष छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। सदाफते, रतनी व्यासों के चौक,जोशीवाड़ा जसोलाई तलाई सहित अनेक स्थानों पर स्थापित गणेश प्रतिभाओं के समक्ष 56 भोग का प्रसाद चढ़ाया गया घरों में भी भगवान गणपति को छप्पन भोग अर्पित किया गया। पंडित नारायण व्यास ने बताया कि 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव के तहत रतानी व्यासों की चौकी के पास स्थापित गणेश प्रतिमा के छप्पन भोग चढ़ाया गया।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!