
बीकानेर – अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की जिला शाखा बीकानेर के चुनाव 15 सितम्बर रविवार को पंचायत समिति बीकानेर के सभागार में सम्पन्न हुए। जिसमें पृथ्वीराज लेघा को जिलाध्यक्ष एवं मनोज सुथार को जिला महामंत्री के पद पर र्निविरोध निर्वाचित किया गया।चुनाव में पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज चौधरी प्रदेश महामंत्री ग्रामविकास अधिकारी, चुनाव अधिकारी जयकिशन पारीक पूर्व जिलाध्यक्ष कर्मचारी महासंघ व सहायक चुनाव अधिकारी रेवन्तराम गोदारा सेवानिवृत व्याख्याता उपस्थित रहे। चुनाव से पूर्व आयोजित अधिवेशन में पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यनारायण पंवार व कर्मचारी नेता गुरूचरण सिहं मान ने अपने सम्बोधन में सभी कर्मचारियों से पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन में बढ-चढकर भाग लेने की अपील की। रेवन्तराम गोदारा व जयकिशन पारीक ने अपने उदबोधन में आठवें वेतन आयोग का अविलम्ब गठन करने, समस्त संविदा कर्मियों को नियमित करने, सभी संवर्गो की नियमित पदोन्नति करने, आयकर छूट की सीमा बढ़ाने, समस्त रिक्त पदों को भरने का मुद्दा उठाया।अधिवेशन में राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के महेन्द्र भंवरिया, देवेन्द्र जाखड, श्रवण पुरोहित, संजय पुरोहित, शिक्षक संघ प्रगतिशील के आनन्द पारीक, गुलाबनाथ योगी, असलम मोहम्मद, सुभाष आचार्य, कृषि पर्यवेक्षक संघ के मालाराम जाट, श्रीराम विश्नोई, बलवीर भादू, कृषि स्नातक संघ के नेमीचन्द, भंवरलाल पचार, ग्ाम विकास अधिकारी संघ के रामनिवास भादू, लक्ष्मणसिंह शेखावत, लक्ष्मीनारायण प्रजापत, मनोज सुथार, कानूनगो संघ के सतवीर पचार, रामदेव सारस्वत, मिनिस्ट्रीयल सर्विसेज एसोसिएशन के राजेन्द्र आचार्य, जयकिशन मारू, गिरीराज श्रीमाली, वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के चांदरतन सोलंकी, आयुर्वेद नर्सेज के रावतराम डूडी, आयुर्वेद परिचारक संघ के मकबूल अहमद, मंजू देवी, पशु चिकित्सा कर्मचारी संघ के रामलाल सुथार, कर्मचारी नेता पवनदान चारण, मोहम्मद इलियास जोईया, सत्यनारायण पारीक, राजस्थान अधीनस्थ कम्प्यूटर कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोहरलाल भंवरिया उपस्थित रहे। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष पृथ्वीराज लेघा व महामंत्री मनोज सुथार ने सभी घटक दलों के नेताओं का आभार व्यक्त किया गया।













