Bikaner Live

*बीकानेर महानगर गोसेवा गतिविधि -गौ उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण…

*दिनांक 15 सितंबर को सुबह 10:00 बजे गो विज्ञान परीक्षा की बैठक गो बृज गौशाला भीनासर में रखी गई। गौ सेवा जोधपुर प्रांत के प्रशिक्षण प्रमुख भीमाराम जी महानगर प्रमुख विजय कोचर गो विज्ञान परीक्षा बीकानेर महानगर संयोजक भंवर जी लिंबा सह संयोजक डॉ दिलीप शर्मा द्वारा 21 नवम्बर को होने वाले परीक्षा के संदर्भ में सारी डिटेल में जानकारी उपलब्ध कराई। महानगर कार्यवाह उमेश जी भाई साहेब का सानिध्य भी प्राप्त। हुआ।*

*गौ विज्ञान अनुसंधान एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा 2024 का एक पत्रक पोस्टर का विमोचन भी इस दौरान किया गया।*

*10.30 से 2 बजे तक गो उत्पाद प्रशिक्षण कार्यक्रम था परन्तु जनता की रुचि को देखते हुए प्रशिक्षण 4.30 बजे शाम तक चलाया गया। प्रांत के भीमा राम जी भाई साहेब ने बीकानेर महानगर गो उत्पाद प्रमुख महेन्द्र जोशी के साथ करीब 50 की संख्या में बीकानेर महानगर की जनता और गतिविधि से जुड़े कार्यकर्ताओं और बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी गौ उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण लिया। प्रांत के भीमाराम जी ने 10 से ज्यादा गो उत्पाद लाइव बनाकर लोगों को प्रशिक्षण दिया*
*कार्यक्रम के शुभारंभ मे जोधपुर प्रांत प्रशिक्षण प्रमुख भीमाराम जी महानगर कार्यवाह उमेश जी भाई साहेब महानगर गोसेवा गतिविधि प्रमुख विजय कोचर सहित समस्त उपस्थित जनों द्वारा गोमाता की पूजा और आरती की गई*

पंचगव्य उत्पादन जिनका कल प्रशिक्षण दिया गया।

1 काला दन्त मंजन
2 सुरभि गो घृत बाम
3 गोनाइल
4 धूपबत्ती
5 हवन कण्डा
6अमृतधारा
7 नश्य घृत
8 गोमय दीपक
9 एन्टी रेडिएशन सिप
10 तक्रासव

*गौ सेवा गतिविधि बीकानेर*

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

Related Post

error: Content is protected !!