Bikaner Live

जीवन रक्षा हॉस्पिटल में इलाज पर बिल में एक निर्धारित छूट प्रदान -लघु उद्योग भारती एवं जीवन रक्षा अस्पताल का समझौता.

बीकानेर 16 सितंबर 2024 लघु उद्योग भारती बीकानेर इकाई के पदाधिकारी गणों ने जीवन रक्षा हॉस्पिटल बीकानेर के डॉक्टरों के बीच एक शिष्टाचार मुलाकात की ।
जिसमे डॉक्टर प्रवीण जी छींपा ने बताया कि
जीवन रक्षा हॉस्पिटल निजी क्षेत्र के हॉस्पिटलों में अपना अग्रणीय स्थान रखता है यहां दी जाने वाली सेवाएं उच्च स्तर श्रेणी में आती है हॉस्पिटल की दो शाखाएं बीकानेर में और एक शाखा श्री डूंगरगढ़ में सफलता पूर्वक कार्य कर रही है और जहां पर वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा सभी प्रकार का इलाज किया जा रहा है।
हॉस्पिटल के कार्यों से प्रभावित हो कर ईकाई अध्यक्ष श्री हर्ष कंसल ने एक प्रस्ताव हॉस्पिटल के समक्ष रखा । जो हॉस्पिटल प्रशासन द्वारा स्वीकृत कर लिया गया ।
तय समझौते पर लघु उद्योग भारती की तरफ से अध्यक्ष हर्ष कंसल और जीवन रक्षा हॉस्पिटल की तरफ से डॉक्टर प्रवीण छींपा ने हस्ताक्षर किए।
तय समझौते से लघु उद्योग भारती का कोई भी सद्स्य, उनके परिवार का सदस्य या श्रमिक जिसे किसी भी प्रकार के इलाज की अवश्यकता पड़ती है और वह जीवन रक्षा हॉस्पिटल में अपना इलाज करवाता है तो उसे उस के बिल में एक निर्धारित छूट प्रदान की जायेगी।
इस बैठक में लघु उद्योग भारती की तरफ से बाल किशन परिहार, सुभाष मित्तल, राजेश गोयल और हॉस्पिटल की तरफ से डॉक्टर बजरंग टाक, डॉक्टर नितिन, संजय जी मौजूद रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!