Bikaner Live

साहित्य अर्पण:अंतर्राष्ट्रीय मंच का भव्य आयोजन; हिन्दी दिवस विशेष अंतर्राष्ट्रीय काव्य गोष्ठी व साझा काव्य संकलन के मुख्य पृष्ठ का अनावरण

हिन्दी दिवस के अंतर्गत 6 घंटे चला मैराथन काव्य पाठ साथ ही “नवीन अवचेतन साहित्य सुमन” हिन्दी दिवस विशेष साझा काव्य संकलन के कवर पेज का अनावरण भी साहित्य अर्पण मंच द्वारा किया गया।
साहित्य अर्पण अंतरराष्ट्रीय मंच द्वारा हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मंच की संस्थापक और सीईओ, नेहा शर्मा, जो दुबई से हिंदी साहित्य के वैश्विक प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं, ने इस आयोजन की अगुवाई की।
कार्यक्रम में वरिष्ठ साहित्यकार श्री सुधीर अधीर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और पूरे समय उपस्थित रहकर सभी रचनाकारों का उत्साहवर्धन किया। इस कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि इसमें
‘नवीन अवचेतन साहित्य सुमन’ नामक हिंदी दिवस विशेष साझा संग्रह के मुखपृष्ठ का डिजिटल अनावरण भी किया गया।
इस कार्यक्रम में अशोशीला प्रकाशन के प्रतिनिधि शोभित गुप्ता सहित देश के नौ राज्यों के 50 से ऊपर रचनाकार शामिल हुए। कार्यक्रम 6 घंटे तक लगातार चलता रहा, जिसमें कई साहित्यिक हस्तियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध किया। संचालन की जिम्मेदारी शिप्रा ज्ञानेंद्र इरम, नयना कक्कड़ गुप्ता, विनीता लवानियाँ, हेमा आर्या ‘शिल्पी’, स्मिता, सपना व्यास और ऋषिकेश खोडके ने बखूबी निभाई।
कार्यक्रम में राजस्थान से मुकेश हर्ष भारत, सारिका बिस्सा, मुकेश कुमावत, रीता पालीवाल और मुख्य अतिथि सुधीर अधीर की सहभागिता ने कार्यक्रम को और भी ऊँचाइयाँ दीं।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हिंदी भाषा और साहित्य को प्रोत्साहन देना था। इस आयोजन में न केवल साहित्यिक रचनाएँ प्रस्तुत की गईं, बल्कि समाज में महिलाओं की स्थिति और हिंदी भाषा के महत्व पर भी गंभीर चर्चा की गई। वक्ताओं ने इस बात पर बल दिया कि हिंदी केवल एक दिन की भाषा नहीं होनी चाहिए, बल्कि इसे हमारे तो दैनिक जीवन में आत्मसात करना चाहिए। ऋषिकेश खोडके जी ने बताया कि ‘नवीन अवचेतन साहित्य सुमन’ संग्रह को विभिन्न शहरों की लाइब्रेरी में रखा जाएगा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!