बीकानेर 17 सितंबर 2024
राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) चार सूत्री मांगों को लेकर कल उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देगा। संगठन के जिलाध्यक्ष आनंद पारीक ने बताया कि ज्ञापन में प्रमुख मांगे हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा मॉडिफाइड पेंशन योजना जो शुरू की गई है उसे बंद कर पुरानी पेंशन लागू करने ,तृतीय श्रेणी शिक्षकों के स्थानांतरण करने, 4 वर्ष से बकाया डी पी सी तुरंत करने एवम 24 25 का संगठन का मांग पत्र पर शीघ्र कार्रवाई करने हेतु ज्ञापन दिया जाएगा। संगठन के प्रदेश महामंत्री यतीश वर्मा ने शिक्षकों से आह्वान किया है कि कल 4:00 बजे जिला कलेक्टर कार्यालय के सामने अधिक से अधिक शिक्षक साथी उपस्थित हो,जिला मंत्री गोविंद भार्गव ने बताया कि प्रांतीय आह्वान पर पूरे प्रदेश में सभी ब्लॉक पर एक साथ प्रदर्शन देकर ज्ञापन दिया जाएगा,संगठन के सुभाष आचार्य,अजय भाटी,गोपाल पारीक,असलम मोहम्मद,फिरोज खान,अशोक तंवर,मेघराज सोलंकी ने आज कल के प्रदर्शन और ज्ञापन के लिए शिक्षको से संपर्क किया।













