Bikaner Live

ममता हुई शर्मसार – लावारिस लाशों का चीतेरा भदोरिया ने किया अंतिम संस्कार..
soni

बीकानेर। गंगाशहर थाना इलाके में एक खाली प्लाट में एक नौ महिने की कन्या का भ्रूण मिला। इस घटना के बाद एक बार फिर मां की ममता शर्मसार हुई है। आसपास मौजूद लोगों की सूचना पर गंगा शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने भ्रूण को कब्जे में लेकर पीबीएम अस्पताल ले गए। जहां उसका पोस्टमार्टम करवाकर भ्रूण को सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश सिंह भदौरिया को अंतिम संस्कार हेतु सुपुर्द कर दिया है।सरकार बेटियों को बचाने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान चला रही है। साथ ही कन्या भ्रूण हत्या न हो इसके लिए कड़े से कड़े कानून बना रही है। गर्भ में पल रहे शिशु की लिंग जांच करने पर सख्त कानून तक बना दिया है, लेकिन इसके बावजूद भी कन्या भ्रूण हत्या नहीं रुक रही है।गंगा शहर थाना पुलिस को कल देर रात सूचना मिली थी कि क्षेत्र के एक खाली प्लाट में कन्या का भ्रूण मिला है। सूचना के बाद पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लिया और पीबीएम अस्पताल ले गई। यहां इसका पोस्टमार्टम किया गया। गंगा शहर थाने के नगेन्द्र सिंह ने बताया कि भ्रूण किसका है इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने एक बार फिर मां की ममता को शर्मसार किया है।

सावधान इंडिया के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भदोरिया ने बताया पिछले 45 साल मैं मेरे इन हाथों से लगभग 5000 पाँच हजार भ्रूण बालक बालिका जिनको या तो लड़की की चाह नहीं रखना चाहते वो लोग या जवानी के जोश मैं नादानी कर बच्चा पैदा कर समाज के डर से जिन्दा लड़का या लड़की को मरने के लिए फेंक देते है जबकि टीम सावधान इंडिया 077,,नारी रक्षा ब्रिगेड,, आदि के द्वारा आये दिन अपील की जाती है की क्रप्या अगर कोई गलती हो गई हैं आप बालिका, बालक को नहीं चाहते भरण पोषण नहीं कर पा रहे हैँ तो हमें सौंप दें हम आपका नाम गुप्त रखेंगे ओर इन बच्चों को इस जीवन को जीने के अधिकार हेतु हर संभव प्रयास करेंगे इस हेतु सम्पर्क करें कैप्टन ठाकुर दिनेश सिंह भदौरिया 9414368077 इस नवजात बालिका के अंतिम संस्कार हेतु राजेंद्र सिँह राजपुरोहित, बजरंग सोनी, संजय बिनावरा का सहयोग रहा।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!