Bikaner Live

*भाजपा जूनागढ़ मंडल द्वारा लगाया गया पार्टी सदस्यता अभियान कैम्प*


बीकानेर। भारतीय जनता पार्टी जूनागढ़ मंडल की ओर से सदस्यता अभियान के माध्यम से आमजन को पार्टी से जोड़ने का कार्य निरंतर जारी है।

इस क्रम में बुधवार को जूनागढ़ के सामने मंडल अध्यक्ष अजय खत्री के नेतृत्व में कैम्प लगाकर आमजन और पार्टी कार्यकर्ताओं को मिस कॉल के माध्यम से और सदस्यता कार्ड डाउनलोड करवाकर पार्टी से जोड़ा गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, मंडल अध्यक्ष अजय खत्री, पूर्व मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पड़िहार, जिला मंत्री भारती अरोड़ा, मंडल सदस्यता अभियान संयोजक नेमीचंद तंवर, सहसंयोजक सुनील कश्यप, चांद शेखावत और युवा मोर्चा के गजेंद्र सिंह भाटी इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!