Bikaner Live

राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बीकानेर के तैराक जगन्नाथ छंगाणी ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रॉंज मेडल

बीकानेर । जयपुर में आयोजित 14 वर्षीय छात्र-छात्रा राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बीकानेर के तैराक जगन्नाथ छंगाणी ने 100 मीटर फ्री स्टाइल में ब्रॉंज मेडल लेकर जिले का नाम रोशन किया। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, दफ्तरी चौक के छात्र जगन्नाथ ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड मैडल हासिल किया था। स्कूल के पीटीआई केशव पुरोहित ने बताया कि विद्यालय इससे पहले भी कई बार बीकानेर का नाम रोशन कर चुका है। 2022 ,2023 में अंडर 17 पावरलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल भी इसी विद्यालय में पढ़ा छात्र के नाम है । जगन्नाथ की इस उपलब्धि पर प्राचार्य आशा शर्मा ने वरिष्ठ पीटीआई केशव पुरोहित और पदक विजेता खिलाड़ी जगन्नाथ को बधाई दी और ऐसे निरंतर विद्यालय का व जिले का नाम रोशन करने की कामना की ।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!