Bikaner Live

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

दिनांक 25 सितंबर ,2024 को राजकीय महारानी सुदर्शन कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता पर एक निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।कार्यक्रम अधिकारी इकाई प्रथम डॉ विनोद कुमारी ने स्वयंसेवकों को अपने स्वभाव में स्वच्छता अपनाकर अपना व अपने समाज का जीवन संवारने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी इकाई द्वितीय डॉ . हिमांशु कांडपाल ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता व श्रम का जीवन में महत्व बताया तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने हेतु प्रेरित किया ।कार्यक्रम में इकाई प्रथम इकाई द्वितीय के कुल 50 स्वयंसेवकों ने भाग लिया । इस प्रतियोगिता में टीना सोनी प्रथम , एकता पण्डित द्वितीय तथा मिताली तृतीय स्थान पर रहीं।

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!