Bikaner Live

करणी माता की जयंती के उपलक्ष में करणी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली

देशनोक कस्बे में चल रहे नवरात्र मेले के तहत मंगलवार को करणी माता की जयंती के उपलक्ष में करणी माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई जो कि कस्बे के मुख्य मार्गों से निकली। मंगलवार को सुबह ज्योंही करणी माता की शोभायात्रा करणी मन्दिर के मुख्य द्वार से निकली मंदिर परिसर मां करणी माता की जयकारो से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने करणी माता के जयकारे लगाए। शोभा यात्रा पुलिस थाना, नगर पालिका, सामुदायिक चिकित्सालय, जैन जवाहिर मंडल होते हुए श्री तेमड़ाराय मन्दिर पहुंची।



वापसी में सांड मार्ग होते हुए सदर बाजार होते हुए करणी माता मंदिर पहुंची। शोभा यात्रा में बैंड बाजा की धुन पर श्रद्धालुजन करणी माता के भजन, चिरजा गाते चल रहे थे। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालु मकानों की छत पर बैठे शोभा यात्रा का इंतजार कर रहे थे। रास्ते में जगह-जगह शोभा यात्रा पर इत्र पुष्प बरसा कर स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं व श्रद्धालु जन करणी माता की चिरजा गाते हुए चल रहे थे

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post