Bikaner Live

श्री सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ पाबु चौक गंगाशहर 12 अक्टूबर को होगा रवाना


सालासर बालाजी के दर्शन हेतु पाबु चौक नई लाइन गंगाशहर से पैदल यात्री संघ सालासर धाम के लिए रवाना होगा। श्री सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ के बालकिशन मारू ने बताया कि इस संघ की स्थापना सन 1991 में हुई थी। इस वर्ष श्री सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ की 34 वीं पैदल यात्रा होगी। संघ की पैदल यात्रा 6 दिवसीय होगी जो की 12 अक्टूबर 2024 को रवाना होकर 17 अक्टूबर 2024 को सालासर धाम पहुंचेगी। संघ के मुकेश शर्मा ने बताया कि पैदल यात्री संघ 12 अक्टूबर को सुबह 5:00 बजे पाबु चौक में स्थित हनुमान जी मंदिर में ज्योत के दर्शन करके रवाना होगा।
यह संघ श्रीडूंगरगढ़, बीदासर, डूंगर बालाजी, सुजानगढ़ के रास्ते होते हुए दिनांक 17 अक्टूबर 2024 को सालासर बालाजी के दर्शन करेंगे। पैदल यात्रियों की चाय, पानी, नाश्ता,भोजन, मेडिकल की समस्त व्यवस्था श्री सालासर बालाजी पैदल यात्री संघ, पाबु चौक, नई लाईन, गंगाशहर के द्वारा की जाएगी।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!