Bikaner Live

प्रसार का जनसंपर्क सम्मान समारोह 6 को जिला उद्योग संघ सभागार मेंश्री बाल मुकुंद ओझा को घनश्याम गोस्वामी स्मृति और श्री अमर सिंह चौहान को किसन व्यास आजाद स्मृति सम्मान किया जाएगा अर्पितदिनेश चंद्र सक्सेना को समर्पित रहेगा कार्यक्रमवरिष्ठ साहित्यकार देव किसन राजपुरोहित का होगा विशेष सम्मान

बीकानेर, 3 अक्तूबर। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विस एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (प्रसार) का जनसंपर्क सम्मान समारोह 6 अक्टूबर को सायं 4.15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रसार की बीकानेर इकाई का श्री घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार जनसंपर्क विभाग के पूर्व संयुक्त निदेशक श्री बाल मुकुंद ओझा को तथा श्री किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड, पूर्व सहायक निदेशक श्री अमर सिंह चौहान को अर्पित किया जाएगा।
प्रसार के प्रदेश उपाध्यक्ष (क्षेत्रीय) हरिशंकर आचार्य ने बताया कि यह कार्यक्रम दिनेश चंद्र सक्सेना को समर्पित रहेगा। कार्यक्रम के दौरान श्री सक्सेना को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीकानेर (पश्चिम) विधायक श्री जेठानंद व्यास होंगे। अध्यक्षता महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित करेंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में साहित्यकार राजेंद्र जोशी तथा जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया मौजूद रहेंगे।
इस अवसर पर राजस्थानी के वरिष्ठ साहित्यकार श्री देव किसन राजपुरोहित का विशेष सम्मान किया जाएगा। आचार्य ने बताया कि प्रसार द्वारा वर्ष 2019 से हर साल विभाग के सेवानिवृत्त अधिकारियों को जनसंपर्क दिवस (21 अप्रैल) के अवसर पर दिए जाते हैं। इस वर्ष लोकसभा चुनाव की आचार संहिता होने के कारण इस सम्मान समारोह का आयोजन नहीं हो सका था।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!