Bikaner Live

शुक्रवार को आएंगे शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर


बीकानेर, 3 अक्तूबर। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर शुक्रवार सायं 6 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे। श्री दिलावर शनिवार को केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में मौजूद रहेंगे। तत्पश्चात शनिवार सायं 5 बजे बीकानेर से कोटा के लिए प्रस्थान करेंगे।

शनिवार को आएंगे केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री
बीकानेर, 3 अक्तूबर। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी 5 अक्टूबर को प्रातः 10.45 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। श्री चौधरी शनिवार को ही राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बीएसएफ और गांधी इंस्टीट्यूशनल फॉरेस्ट डूंगर कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। वे चौधरी चरण सिंह गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण करेंगे और यहां विद्यार्थियों से संवाद करेंगे। वेटरनरी विश्वविद्यालय और डाबला तालाब पर जनसभा में शिरकत करेंगे। तत्पश्चात कतरियासर में जसनाथ जी के मेले में शिरकत करेंगे। श्री चौधरी रात्रि विश्राम बीकानेर में करेंगे।
केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री श्री जयंत चौधरी रविवार प्रातः 9 बजे बीकानेर से प्रस्थान कर मुक्तिधाम मुकाम जाएंगे। यहां से प्रातः 11:30 बजे नागौर के लिए प्रस्थान करेंगे।

Picture of Prakash Samsukha

Prakash Samsukha

खबर

Related Post

error: Content is protected !!