
बीकानेर। श्रद्धालुओं ने सार्दुल कॉलोनी बीकानेर स्थित चार पीर बाबा की दरगाह में उपस्थित होकर अकीदत के फूल पेश किए।
सोमवार जानकारी देते शाकिर हुसैन चौपदार ने बताया उर्स 10 अक्टूबर से प्रारंभ हुआ था, उर्स का आखिरी पड़ाव रविवार 13 अक्टूबर को था। उर्स के आखिरी दिन रविवार की सुबह कुरानखानी हुई तथा दिन में महफिले कव्वाली में गुलाम हुसैन नजमी कव्वाल जयपुर ने रूहानी कलाम से मौजूद जायरीनों को सरोबर कर दिया।
इन्तजामिया कमेटी के सचिव अली मौहम्मद ने बताया कि जेरे सरपरस्ती जनाब हजरत पीर सलीम मोहम्मद शाह रज्जाकी बीकानेर की सदारत में उर्स कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। दरगाह खादिम अहमद अली अब्बासी ने कर्मठ समर्पित कार्यकर्ताओं मुमताज अली अब्बासी और दरगाह कमेटी का आभार व्यक्त किया।















