Bikaner Live

बीकानेर रेंज आईजी को दिल्ली में अवार्ड

बीकानेर . बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश को पुलिस पब्लिक पंचायत सरीखे नवाचार के लिए प्रतिष्ठित स्कॉच अवार्ड, 2024 से सम्मानित किया गया है।
यह सम्मान उन्हें शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के लिए 100 वें शिखर सम्मेलन पुरस्कार समारोह में दियागया।
सम्मान समारोह नई दिल्ली के ऑडिटोरियम पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री पीएचडी हाउस में आयोजित होगा।
आईजी ओमप्रकाश ने पुलिस पब्लिक पंचायत के तहत बीकानेर रेंज में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ व अनूपगढ़ में 4465 पुलिस पब्लिक पंचायत का आयोजन किया। एक लाख 49 हजार 526 नागरिकों को इस मुहिम से जोड़ा गया। 19 हजार 66

बालिकाओं के साथ बालिका सुरक्षा पर संवाद किया गया। साथ ही 20 हजार 257 महिलाओं से महिला सुरक्षा पर संवाद किया। स्टूडेंट अगेंस्ट ड्रग्स मुहिम की शुरुआत की। ऑपरेशन साइबर क्लीन के तहत गैंगस्टर के सोशल मीडिया एकाउंट बंद करवा कर 79 हजार 685 फॉलोवर्स को हटवाया। साथ ही पुलिस विद्यार्थी चौपाल कार्यक्रम के जरिए 3712 स्कूल, कॉलेज के विद्यार्थियों को निरोधात्मक पुलिसिंग से जोड़ा।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!