Bikaner Live

विप्र सेना नोखा द्वारा अमावस्या पर गायों को खिलाया गुड़ व हरी सब्जियां

नोखा। उपखंड क्षेत्र में लगातार सामाजिक संगठन विप्र सेना के द्वारा गौ हितार्थ कार्य आरंभ है। विभिन्न तरह के गौ हितार्थ कार्य जनसेवकों के द्वारा जारी है। इसी के तहत रविवार को पवित्र मार्ग शीर्ष मास की अमावस्या तिथि के पावन अवसर पर जनसेवकों के द्वारा श्री कृष्ण वासुदेव गौशाला रोड़ा में गोवंश को गुड़ और हरी सब्जियां खिलाई। जनसेवकों के द्वारा श्री कृष्ण वासुदेव गौशाला रोड़ा में जाकर गायों के साथ ही सड़कों पर विचरण कर रहे निराश्रित गोवंश को भी गुड़ और हरी सब्जियां खिलाई। लगातार गौ सेवा कार्य आरंभ है। संगठन के संभाग उपाध्यक्ष पुखराज शर्मा ने कहा कि गौ सेवा ही सबसे बड़ा सेवा का कार्य है। गौ सेवा से बड़ा कोई भी सेवा का कार्य नहीं है। हमें नियमित गौ सेवा आवश्यक करनी चाहिए क्योंकि गौ माता में 33 कोटी देवी देवताओं का वास होता है। और किसी भूखे प्राणी को भोजन कराने से सारे कष्टों का नाश भी होता है। और किसी की भूख मिटाने से बड़ा कोई भी कार्य नहीं है। इस अवसर पर बीकानेर संभाग उपाध्यक्ष पुखराज शर्मा, तहसील उपाध्यक्ष कानाराम शर्मा, पण्डित राधेश्याम शर्मा मालचंद सारस्वत, रणजीत सिंह दावा,आसुसिह, महेश सिंह भादला, किशन, विकास गोयल सहित कई विप्र सेना के सदस्य मौजूद रहे।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!