Bikaner Live

डेंगू से 25 वर्षीय महिला कांस्टेबल की मौत

बीकानेर।  जिले में डेगू लगातार बढ़ रहा है अब कई जानें जा चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग ओर से अभी तक लापरवाही बरती जा रही है। वहीं पीबीएम में आये दिन मरीज सामने आ रहे है। इसी क्रम में बीकानेर की महिला कांस्टेबल ने डेगू के डंक ने ऐसा डंसा की उसकी मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार महिला कांस्टेबल 25 वर्षीय सीता सिद्ध जोपिछले 15-20 दिनों से बीमार थीं।

बीकानेर पुलिस प्रशासन में शोक की लहर

पहले उन्हें जयपुर ले जाया गया था। जहां से डिस्चार्ज होकर बीकानेर लौट आईं। फिर तबीयत बिगडऩे पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमें में शोक की लहर दौड़ गई। सीता 2021 बैच की थी। फिलहाल वे लाइन पुलिस में थीं, उससे पहले वह पूगल थाने में तैनात रहीं। जामसर थाना क्षेत्र के बंबलू की निवासी सीता अविवाहित थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह उनके गांव बंबलू में किया गया। इस दौरान जामसर पुलिस भी मौजूद रही।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!