नोखा/ मानव प्रबोधन प्रन्यास श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर, शिवमठ, शिवबाड़ी, बीकानेर के तत्वाधान में आयोजित गीता स्मरण प्रतियोगिता नोखा में गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति शाखा नोखा के संयुक्त तत्वाधान में 4 दिसंबर 2024 को आयोजित होगी l मानव प्रबोधन प्रन्यास के नोखा पर्यवेक्षक पवन चांडक ने बताया कि इसमें नोखा की दस स्कूल और रोड़ा की एक स्कूल सम्मिलित होगी। सभी स्कूलों में प्रतियोगिता के लिए बीकानेर से मानव प्रबोधन प्रन्यास के पर्यवेक्षको की पूरी टीम आयेगी। गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति के संरक्षक इंदरचंद मोदी ने नोखा शाखा सभी साधकों से पूरे तन्मन्य के साथ इस कार्यक्रम को सफल बनाने की कामना प्रकट की।















