Bikaner Live

बैडमिंटन कोट पर 700 खिलाडी दिखायेंगे दमखम, प्रतियोगिता शुभारंभ हुआ
soni


बीकानेरञ। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया अभियान के तहत बीकानेर में जिला बैडमिंटन एसोसिएशन द्वारा राज्य स्तरीय सीनियर आयोजन किया जा रहा है जिसका शुभारंभ आज डॉक्टर करणी सिंह इंडोर स्टेडियम में किया गया। अध्यक्ष राजेश गोयल ने बताया कि ये प्रतियोगिता 3 से 8 दिस. तक आयोजित की जायेगी। जिसमें पूरे प्रदेश से खिलाड़ी बीकानेर पहुंचे है। बुधवार को स्टेडियम में टीम पहुंचने के बाद अतिथियों ने बीकानेर व भीलवाड़ा के खिलाडियों से परिचय लिया। समाजसेवी उद्योगपति राजेश चुरा व इंद्र कुमार वृत निरक्षक अधिकारी श्रीडूंगरगढ़ ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया एसोसियन के सचिव नारायण दास ने बताया कि इस पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी स्व मुरलीधर पुरोहित की स्मृति में हो रही प्रतियोगिता में प्रदेश भर से सात सौ खिलाड़ी भाग ले रहे है। पुरुष और महिला दोनों वर्ग के खिलाड़ी भाग ले रहे है। नेशनल खिलाड़ी शिवानी पुरोहित ने बताया कि ये जो टूनोमेंट हो रहा है ऐसा टृर्नामेंट बीकानेर में होने से बीकानेर की महिलाओं को एक प्लेटफार्म मिलेगा। अगर देखा जाये तो इस टूर्नामेंट में महिलाओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रही है।

Picture of Gordhan Soni

Gordhan Soni

खबर

Related Post

भावना मेघवाल मेमोरियल ट्रस्ट का बीसवां सामूहिक विवाह समारोह और प्रतिभा सम्मान समारोह 28 जनवरी को केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने वर वधू को वितरित की ‘बरी सहित अन्य विवाह सामग्री’

Read More »

टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान : पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय गजनेर में जागरूकता कार्यक्रमसीएमएचओ डॉ. पुखराज साध ने बच्चों से की टीबी उन्मूलन में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील

Read More »
error: Content is protected !!