Bikaner Live

फिल्मी गीतों का सदाबहार  गीत संगीत कार्यक्रम कल रविवार की शाम को

बीकानेर। बॉस विक्की सैनी म्यूजिकल ग्रुप की ओर से कल दिनांक 8/12/20-24 रविवार की संध्या 4 बजे से रात्रि 9 बजे तक नये पुराने सदाबहार फिल्मों गीतों का गीत संगीत कार्यक्रम बीकानेर के नरेन्द्र सिंह ऑडोटोरियम में आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम आयोजक श्रीमती विक्की बॉस ने आज शनिवार को कार्यक्रम की संक्षेप में जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि नेमीचंद गहलोत होंगे, अध्यक्षता संयुक्त रूप से बैंक कर्मचारी नेता सुनील दत्त नागल, कवि शिव दाधीच करेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में भाजपा नेता अनिल पाहुजा, समाज सेवी सुशील यादव, कांग्रेस नेता नित्यानंद पारीक, ऐडवोकेट भवानी सिंह तंवर, इं.राजेश सांखला, समाजसेवी एनडी कादरी, व्यवसायी एवं भजन गायक कलाकार नारायण बिहाणी एवं राजेन्द्र बोथरा होंगे। कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर पर गो सेवक देवकिशन चांडक होंगे। इस कार्यक्रम में मौजूद सभी कलाकार अपने अपने गीतों की प्रस्तुतियां देगें।
विक्की बॉस मो:8209450009

Picture of दिलीप गुप्ता

दिलीप गुप्ता

खबर

http://

Related Post

error: Content is protected !!