बीकानेर, 18 दिसंबर। समग्र शिक्षा अभियान के तहत जिला निष्पादन समिति की समीक्षा बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रमेश देव ने कहा कि विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश के दौरान खाद्य सामग्री को सुरक्षित स्थानों पर रखवाया जाना सुनिश्चित करें। उन्होंने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारियों को सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए आईटी सेंटर्स पर आधार एवं जन आधार प्रमाणीकरण के कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। ब्लॉक स्तर पर स्कूलों में विद्यार्थियों से संबंधित सूचना को अपार आईडी पर निरंतर अपडेट करने का कार्य जारी रखने को कहा।
अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने सीडीईओ को ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों में निर्माणाधीन कार्यों की जांच एवं पीएम श्री विद्यालयों का माह में दो बार निरीक्षण के निर्देश दिए। विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान खेल मैदानों पर अतिक्रमण पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा। अतिरिक्त जिला कलेक्टर ने 25 दिसंबर को आयोजित होने वाले युवा महोत्सव के बारे में जानकारी ली।
बैठक में मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी महेंद्र शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी गजानंद सेवग सहित अन्य मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
Related Post


बीकानेर बनेगा डेस्टिनेशन वेडिंग की नई पहचान,होटल फेडरेशन के मंच से पर्यटन को मिलेगी नई दिशा
July 10, 2026
No Comments
Read More »

रिडमलसर फोरलेन पर सड़क सुरक्षा को लेकर सौंपा ज्ञापन, स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग
July 10, 2026
No Comments
Read More »

राज्यस्तरीय में यशवीर सिंह मेड़तिया ने जीता 100 मीटर ब्रेस्ट स्टॉक में ब्रॉन्ज मेडल
July 10, 2026
No Comments
Read More »



स्कूल वाहनों की विशेष जांच शुरू, नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई
July 7, 2026
No Comments
Read More »

भगवान का संकल्प ही तो संकल्प सिद्ध होता है – क्षमाराम जी महाराज
July 7, 2026
No Comments
Read More »


ब्लड टेस्ट से शुरुआती कैंसर की होगी पहचान, रिलायंस की स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज को मिला पेटेंट
July 7, 2026
No Comments
Read More »



